हिट एंड रन केस में राहत मिलने के बाद सलमान खान ने तो राहत की सांस ली ही थी उनके प्रशंसकों की भी जान में जान आई थी। अब उनके प्रशंसक सल्लू की आगामी फिल्म बजरंगी भाईजान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
केस से राहत मिलने के बाद सलमान सबसे पहले इस फिल्म की शूटिंग में ही व्यस्त हो गए थे। फिलहाल पूरी टीम कश्मीर में शूटिंग कर रही थी। सलमान के साथ करीना कपूर भी कश्मीर में ही थी।
फिल्म एक्शन और रोमांस से भरपूर बताई जा रही है। कश्मीर में भी सलमान को देखने के लिए उनके प्रशंसकों का जमावड़ा इकठ्ठा हो गया था।