एक के बाद एक फिल्मों की बॉक्स ऑफिस सफलता ने अभिनेता सलमान खान को भी प्रोफेशनल बना दिया है। अपनी फिल्मों की शूटिंग में देर से पहुंचने के लिए फेमस सल्लू अब समय पर सेट पर पहुंचने लगे हैं।
'दबंग 2' के सेट पर सलमान हमेशा वक्त पर नजर आ रहे हैं । सलमान की वक्त को लेकर यह पाबंदी फिल्म के निर्माता निर्देशक अरबाज खान से लेकर यूनिट मेंबर तक सभी को चकित कर दिया है। सिर्फ यही नहीं वे अब हर शॉट देने के बाद खुद को मॉनिटर पर देखते हैं कि उस शॉट में वे कितने परफेक्ट रहे हैं। उन्हें अगर कुछ गलत लगता है तो वे फिर से शॉट देने की बात करते हैं।
फिल्म का पहला शिड्यूल 5 अक्टूबर को खत्म हो रहा है। उसके बाद सलमान 'बिग बॉस' के नए सीज़न में मशरुफ हो जाएंगे। इसके ठीक बाद वे सोहेल खान की 'शेरखान' और साजिद की 'किक' की शूटिंग करेंगे। चलते-चलते यह भी बता दें कि वे इसलिए समय के पाबंद नहीं हुई क्योंकि 'दबंग 2' सलमान खान के भाई अरबाज की फिल्म है। 'दबंग' के पहले पार्ट की सीक्वल में वे देर से ही शूट पर आते थे।