फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान को दादा की उम्र का बताने पर भड़के सलीम खान

Mon, 11 Jul 2016 04:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
salman khan - फोटो : getty
विज्ञापन
ट्विटर पर हमेशा सक्रिय रहने वाले सलमान खान के पिता सलीम खान ने उन लोगों को जमकर फटकार लगाई है, जिन्होंने सलमान को एक टीवी शो में दादा की उम्र का बता दिया।  बॉक्स ऑफिस बॉक्स पर सफलता की गारंटी बन चुके सलमान की उम्र को लेकर एक टीवी डिबेट में किसी ने बार-बार यह कह दिया कि 'सलमान खान इतने बूढ़े हो चुके हैं कि वह दादा का किरदार निभा सकते हैं।'
विज्ञापन

शो में बार-बार कहा गया कि सलमान बूढ़े हो चुके हैं

फाइल फोटो - फोटो : getty
सलीम खान ने यह सुनते ही तुरंत एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। अपने पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'शो में बार-बार कहा गया है कि सलमान इतने बूढ़े हो चुके हैं कि वह दादा का किरदार निभा सकते हैं। मैं उन लोगों से आग्रह करूंगा कि वे थियेटर जाकर सुल्तान जरूर देखें।'

अपने दूसरे और तीसरे ट्वीट में सलीम खान ने लिखा, 'हैरत है कि कैसे एक दादा कि उम्र का आदमी ऐसा कर सकता है। दूसरों को दुख पहुंचाने का लालच लोगों में होता है, लेकिन इसी लालच से जीतकर आप इंसानियत पाते हैं जो दुनिया के और दूसरे धर्मों से काफी बड़ी है।' In a TV debate Salman was mentioned as old enough to be a grandfather over and over. I request them to watch #Sultan in a theatre. — Salim Khan (@luvsalimkhan) July 11, 2016
And wonder how could a man old enough to be a grandfather do this. People have strong temptation to hurt people . — Salim Khan (@luvsalimkhan) July 11, 2016
but to resist this temptation will make them human which is the greatest of all religions — Salim Khan (@luvsalimkhan) July 11, 2016
विज्ञापन

सुल्तान शुरूआती 4 दिनों में रिकॉर्ड कमाई कर चुकी है सुल्तान

- फोटो : फोटो- ट्विटर
इससे पहले सलमान खान के रेप पर दिए गए बयान के बाद हुए विवाद पर सलीम खान ने सलमान की तरफ से माफी मांगी थी। आपको बता दें कि सलमान की हालिया रिलीज सुल्तान बॉक्स ऑफिस पर जमकर दौड़ रही है। 

सुल्तान शुरुआती 4 दिनों में दुनियाभर में रिकॉर्ड 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। अली अब्बास जफर की फिल्म में सलमान खान के साथ-साथ अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में दोनों ने पहलवान की भूमिका निभाई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें