फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salim Khan Health Update: कैसी है सलीम खान की हालत? डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट; बताया कैसे पहुंचे थे अस्पताल?

Wed, 18 Feb 2026 02:02 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salim Khan: वेटरन स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान का लीलावती अस्पताल में इलाज जारी है। अब डॉक्टर जमील पारकर ने उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी है। जानिए डॉक्टर ने क्या कुछ बताया…
विज्ञापन
सलीम खान की हेल्थ अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं, जहां डॉक्टर्स लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। अब सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर ताजा अपडटे सामने आई है। लीलावती के डॉक्टर्स ने उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी देते हुए ये भी बताया कि उन्हें कब और कैसे अस्पताल लाया गया था? साथ ही बताया कि अस्पताल लाते वक्त कैसी थी उनकी हालत?

सलीम खान की नहीं हुई सर्जरी

विज्ञापन

अमर उजाला से बात करते हुए सलीम खान की देखभाल कर रहे डॉक्टर जमील पारकर ने बताया, ‘उनको मामूली ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसमें सर्जरी की जरूरत नहीं होती है। उन पर डीएसए (Digital Subtraction Angiography) की प्रकिया की गई, लेकिन इसे सर्जरी नहीं कहेंगे। उनको आईसीयू में रखा गया है। पहले उन्हें डिस्चार्ज करने की बात कही गई थी, लेकिन जब उनको थोड़ा आराम हो जाएगा तब इस बारे में फैसला लिया जाएगा। फिलहाल वो वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन रिकवर कर रहे हैं। उम्मीद है कि कल उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है। हालांकि, अधिक उम्र होने के चलते रिकवरी थोड़ी स्लो है।’
 

 

सलीम खान और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

फैमिली डॉक्टर ने कराया था भर्ती
डॉक्टर पारकर ने आगे बताया कि कल यानी 17 फरवरी को सलीम खान को फैमिली डॉक्टर चोपड़ा की तरफ से लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनका ब्लड प्रेशर भी हाई था, इसलिए हमने उनको सेफ्टी की नजर से देखते हुए बैकअप के लिए वेंटिलेटर पर रखा था। अब वो बेहतर कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः Salim Khan: वेंटिलेटर पर रखे गए सलीम खान! देर रात पिता से मिलने पहुंचे सलमान; एक्टर को भावुक देख फैंस चिंतित

मिलने वालों का जारी है सिलसिला
वहीं सलीम खान का हाल जानने वालों का सिलसिला भी लगातार जारी है। परिवार के अलावा इंडस्ट्री के अन्य लोग भी सलीम खान का हाल जानने अस्पताल पहुंच रहे हैं। दिग्गज लेखक जावेद अख्तर आज सुबह एक बार फिर सलीम खान से मिलने पहुंचे। वहीं अभिनेता सलमान खान लगातार अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं। 

सलीम खान से मिलने पहुंचे संगीता बिजलानी और रितेश देशमुख
सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी सलीम खान से मिलने हॉस्पिटल पहुंचीं। एक वायरल वीडियो में उन्हें अस्पताल के बाहर देखा गया है। वहीं रितेश देशमुख भी सलीम खान को देखने अस्पताल पहुंचे हैं।



 

 

 


विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें