बिटिया के साथ पहली एनिवर्सरी
शूरा खान और अरबाज खान की यह दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी है। दोनों की शादी 24 दिसंबर, 2023 को हुई। यह एनिवर्सरी कपल के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि बिटिया सिपारा के साथ यह उनकी पहली एनिवर्सरी है। अरबाज और शूरा ने इसी साल अक्तूबर में बिटिया का स्वागत किया। इस खास मौके पर अरबाज और शूरा को साथ में स्पॉट किया गया।
माता-पिता भी पहुंचे सेलिब्रेशन में
अरबाज खान और शूरा की दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर एक्टर के माता-पिता भी पहुंचे। सलीम खान और सलमा खान के साथ-साथ सौतेली मां हेलन भी नजर आईं। सलमान, अरबाज और सोहेल तीनों खान ब्रदर्स की हेलन के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है और तीनों उनका ख्याल रखते हैं। हेलन इस दौरान पैप्स को पोज देती दिखीं।
सलमान के बॉडीगार्ड शेरा आए नजर
अरबाज खान और शूरा के एनिवर्सरी सेलिब्रेशन में सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा भी पहुंचे। उन्हें पैपराजी ने स्पॉट किया।