फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान से उनके पिता ने क्यों कहा, 'जो मन में आए वो करो'

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान काफी समय से ट्विटर और दूसरी सोशल साइट्स पर प्रशंसको द्वारा गाली गलौच करने से खफा हैं। अक्सर सलमान के प्रशंसक दूसरे कलाकारों को भला बुरा कहने लगते हैं।
विज्ञापन


सलमान ने इस पर सोशल साइट्स को छोड़ देने की धमकी दी थी। इस ही बारे में सलमान खान ने अपने पिता सलीम खान से बात की थी। वो उनकी सलाह इस बारे में चाहते थे।

जिस पर सलीम खान ने सलमान को सलाह दी कि जो उनके मन में आए उन्हे वही करना चाहिए। अगर उनका मन करे तो वो सोशल साइट्स पर रहें वर्ना ना रहें।
विज्ञापन

तो इससे 'बजरंगी भाईजान' को होगा बड़ा नुकसान

सलमान खान के सोशल साइट्स से हटने से 'बजरंगी भाईजान' के निर्माता काफी घबराए हुए हैं। कबीर खान को डर है कि सलमान ट्विटर और दूसरी साइट्स से हट जाएंगे।

बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के अनुसार, कबीर खान चाहते हैं कि सोशल साइट्स का इस्तेमाल फिल्म के प्रचार के लिए किया जाए। इसीलिए वो सलमान को ट्विटर नहीं छोड़ने देना चाहते हैं।

'बजरंगी भाईजान' का टीजर भी शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ही लांच किया था जिसका काफी फायदा भी हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें