सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान, अभिनेत्री हेलन और निर्देशक मधुर भंडारकर को दीनानाथ मंगेशकर सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान RSS प्रमुख मोहन भागवत ने प्रदान किया।
खबरों की मानें तो सलीम खान को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर लाइफटाइम अवॉर्ड (जीवन गौरव पुरस्कार) से नवाजा गया। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर इस समारोह से सलीम खान, हेलन और मधुर भंडारकर फोटो शेयर की है।
बात करें सलमान खान के पिता सलीम खान की तो उन्होंने बतौर एक्टर 'तीसरी मंजिल' और 'सरहदी लुटेरा', 1967 में 'दीवाना' और 1977 में 'वफादार' जैसी फिल्मों में काम किया है लेकिन उनकी असली पहचान पटकथा लेखक के तौर पर होती है। सलीम खान ने 2 शादियां की हैं। उनकी दूसरी पत्नी हेलन को भी यह सम्मान मिला है। वहीं डायरेक्टर मधुर भंडारकर रियल लाइफ स्टोरीज पर फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं।
दीनानाथ मंगेशकर गायिका लता मंगेशकर, आशा भोंसले, उषा मंगेशकर के पिता हैं। वह एक मशहूर कलाकार, नाट्य संगीतकार और शास्त्रीय संगीत गायक थे। उन्हीं के नाम पर यह सम्मान दिया जाता है।