सलमान खान आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। परिवार और दोस्त मिलकर भाईजान के फॉर्महाउस पर उनके 60वें बर्थडे का जश्न मनाने पहुंचे हैं। यहां सलमान के पिता राइटर सलीम खान और उनके भतीजे निर्वाण और अरहान खान समेत परिवार के कई सदस्य देखे गए। देर रात तक महेंद्र सिंह धोनी, संजय दत्त, रकुल प्रीत सिंह और जेनेलिया देशमुख समेत कई सेलेब्स भी इस पार्टी में शामिल हुए। डालें एक नजर...
सलमान खान ने पैपराजी संग काटा केक
आधी रात को सलमान खान ने भी फार्महाउस के बाहर मौजूद पैपराजी के साथ केक काटा। इस मौके पर उन्होंने ढ़ेर सारे फोटो क्लिक करवाए।
स्कूटी से फार्महाउस पहुंचे मीका
सलमान की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए फेमस सिंगर मीका सिंह स्कूटी से ही पहुंच गए। यहां पहुंचकर उन्होंने बताया कि उनकी कार पीछे फंस गई थी तो वो स्कूटी पर लिफ्ट मांगकर भाई के बर्थडे में पहुंचे।
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी सलमान के बर्थ डे के लिए पहुंचे, देर रात संजय दत्त भी आए
कुछ दिन पहले धोनी और सलमान खान की फोटो वायरल हुईं, जिसमें धोनी, सलमान खान के फाॅर्महाउस पर मौजूद दिखे। यह थ्रोबैक फोटोज थे। लेकिन अब सलमान खान का जन्मदिन मनाने के लिए धोनी अपने परिवार के साथ पहुंचे हैं। एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में शामिल होने के बाद देर रात संजय दत्त भी सलमान की बर्थ डे पार्टी में शिरकत करते दिखे।
रकुल प्रीत से लेकर जेनिलिया डिसूजा भी भाईजान की पार्टी में पहुंचीं
सलीम खान और भतीजे सबसे पहले फाॅर्महाउस पहुंचे
सोशल मीडिया पर सलमान खान के परिवार के सदस्यों के वीडियो वायरल हैं, जिसमें वे लोग फॉर्महाउस पर पहुंच चुके हैं। सबसे पहले सलमान खान के पिता सलीम और भतीजे अरहान, निर्वाण भी पहुंचे हैं।
अरबाज खान भी हुए स्पॉट
सलमान खान के पिता सलीम खान, भतीजों के बाद उनके छोटे भाई अरबाज खान भी फॉर्महाउस पर नजर आए। वह भी अपने भाई के बर्थ डे बैश में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।
सलमान खान के घर की सिक्योरिटी बढ़ाई गई
एक तरफ सलमान खान अपना जन्मदिन फॉर्महाउस पर मनाएंगे। वहीं उनके मुंबई वाले घर के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई। वहां पर अच्छी-खासी पुलिस नजर आ रही हैं।
संगीता बिजलानी, तब्बू, हुमा कुरैशी और रणदीप हुड्डा पहुंचे।