फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्वा के बाद शक्ति का बेटा भी फिल्मों में

Fri, 08 Nov 2013 07:39 AM IST
अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्वा कपूर की शानदार एंट्री के बाद अब शक्ति कपूर का बेटा भी फिल्मों आने को तैयार है। शक्ति इस बात से काफी खुश हैं।
विज्ञापन


शक्ति कपूर अपनी बेटी श्रद्धा पर गर्व करते हैं। उनका कहना है कि श्रद्धा ने अपने बलबूते बॉलीवुड में जगह बनाई है। यही वजह है कि जब भी शक्ति को किसी मामले में सलाह की जरूरत महसूस होती है, तो वे अपनी लाड़ली बेटी को ही याद करते हैं।

वे कहते हैं कि मुसीबत के समय उन्हें सिर्फ श्रद्धा याद आती है, जो हमेशा ही सही सलाह देती है। श्रद्धा उनकी ताकत है। श्रद्धा को जो भी सफलता मिली है, उससे वे बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब भी जरूरत पड़ती है, वे खुद भी श्रद्धा को गाइड करते हैं। वे बताते हैं कि उन्हें कौन सी क्लासिक फिल्म जरूर देखनी चाहिए या कौन सी किताब पढऩी चाहिए।

उनकी कोशिश रहती है कि उनके बच्चे उनके बेशकीमती अनुभवों का फायदा जरूर उठाएं। शक्ति का यह भी कहना है कि उनका बेटा सिद्धार्थ भी अपनी मेहनत से बॉलीवुड में तेजी से जगह बना रहा है। भरोसा है कि उसे भी एक दिन बड़ी पहचान मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें