सामने आई वीडियो की हकीकत
राघव और साक्षी के बीच लड़ाई का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ। साक्षी इसमें रोती हुई नजर आईं। वीडियो वायरल हुआ तो इस पर साक्षी और राघव दोनों ने सफाई दी है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए स्पष्ट किया है कि वीडियो में जो नजर आ रहा है, वह दरअसल सच नहीं है। यह एक प्रैक्टिस का हिस्सा है। साक्षी ने फैंस से कहा कि यह एक एक्टिंग प्रैक्टिस सेशन के का सीन था।
साक्षी बोलीं- 'किसी को ठेस पहुंचाने का मकसद नहीं'
साक्षी मलिक ने लिखा है, 'दोस्तों, यह हाल ही में हुए एक एक्टिंग प्रैक्टिस सेशन का एक सीन था। किसी को ठेस पहुंचाने या अपमानित करने का कोई इरादा नहीं था। बस चार कलाकार एक परफॉर्मेंस पर काम कर रहे थे। उम्मीद है आप समझ गए होंगे'। इसके अलावा राघव जुयाल ने भी सफाई पेश की है।
राघव ने भी दी सफाई
राघव जुयाल ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर इस वीडियो को प्रैक्टिस सेशन का हिस्सा बताया। उन्होंने लिखा, 'बस एक अच्छा एक्टर बनने की प्रैक्टिस है। यह हमारी स्क्रिप्ट सीन का हिस्सा था'। बता दें कि साक्षी मलिक को दर्शक 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के सुपरहिट आइटम सॉन्ग के लिए जानते हैं। फिल्म 'ड्राय डे' में भी वे नजर आ चुकी हैं। राघव जुयाल को 'ABCD 2', 'किसी का भाई किसी की जान' और 'किल' जैसी फिल्मों में नजर आए हैं।