भारतीय सिनेमा को 'जुड़वा', 'हे बेबी' और 'मुझसे शादी करोगी' जैसी यादगार फिल्में देने वाले निर्देशक साजिद नाडियाडवाला आज 51 साल के हो गए हैं। साल 1992 में फिल्म 'जुल्म की हुकूमत' से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वैसे तो साजिद दिव्या भारती की मौत के कारण हमेशा विवादों में घिरे रहे। लेकिन हम आपको उनकी दूसरी शादी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से बताएंगे।
विज्ञापन
इस महिला पत्रकार को साजिद को पटाने में लगे थे 8 साल, दिव्या भारती के बाद ये बनीं दूसरी पत्नी
2 of 8
साजिद
साल 1992 में साजिद ने दिव्या भारती से शादी की थी और 1993 में दिव्या की मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी मौत का इल्जाम साजिद पर लगा। उन पर केस कर दिया गया। उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए। लेकिन जब उनकी जिंदगी में वरदा खान की एंट्री हुई तो उनकी पूरी जिंदगी बदल गई। दोनों की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। एक इंटरव्यू में वरदा ने अपने और साजिद की प्रेम कहानी पर खुलकर बात की थी।
विज्ञापन
इस महिला पत्रकार को साजिद को पटाने में लगे थे 8 साल, दिव्या भारती के बाद ये बनीं दूसरी पत्नी
3 of 8
साजिद
ज्यादातर प्रेम कहानी में लड़का लड़की को पटाने की कोशिश करता है। लेकिन इन दोनों की कहानी में बात उल्टी थी। यहां वरदा ने साजिद को पटाने के लिए जी जान लगा दी। वरदा ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि साजिद से उनकी पहली मुलाकात तब हुई थी जब वो जर्नलिस्ट थीं। वो उनका इंटरव्यू लेने गई थीं। उस इंटरव्यू के आठ साल बाद हमने शादी कर ली और अब दोनों की शादी को 15 साल हो गए हैं।
इस महिला पत्रकार को साजिद को पटाने में लगे थे 8 साल, दिव्या भारती के बाद ये बनीं दूसरी पत्नी
4 of 8
साजिद
वरदा ने बताया कि जब वो साजिद से मिली थीं तब उनकी उम्र 16 साल थी। उस दिन दिव्या भारती की पहली पुण्यतिथि थी। पहली बार उन्हें देखते ही वरदा समझ गई थीं साजिद उनके लिए बने हैं। साजिद को पाने के लिए वरदा को 8 साल मेहनत करनी पड़ी। वरदा ने बताया, 'मैं उनसे मिलने के बहाने ढूंढा करती थी। मैं उन्हें पटाने में लगी रहती थी। मैं उन्हें अपने आर्टिकल देती थी। मेरे पीछे पड़ने की वजह से साजिद मुझसे इरिटेट हो जाते थे।'
विज्ञापन
इस महिला पत्रकार को साजिद को पटाने में लगे थे 8 साल, दिव्या भारती के बाद ये बनीं दूसरी पत्नी
5 of 8
साजिद
वरदा से परेशान होकर साजिद ने अपने ऑफिस से कह रखा था कि वो आए तो कह देना कि मैं ऑफिस में नहीं हूं जबकि वो ऑफिस में ही होते थे। आज वही स्टाफ वरदा को भाभी कहकर बुलाता है। साजिद की बहन की शादी के वक्त तक वरदा ने साजिद के घर में अपनी जगह बना ली थी। वरदा ने बताया कि उनके घर में एक अजीब सा सन्नाटा था क्योंकि वो (दिव्या भारती) जा चुकी थी।
विज्ञापन
इस महिला पत्रकार को साजिद को पटाने में लगे थे 8 साल, दिव्या भारती के बाद ये बनीं दूसरी पत्नी
6 of 8
साजिद
वरदा ने साजिद की मां को भी खूब पटाया। तब वो साजिद सिर्फ दोस्त ही थे। धीरे-धीरे साजिद को भी लगने लगा कि वो वरदा से प्यार करते हैं। लेकिन उन्होंने कभी वरदा से प्यार का इजहार नहीं किया। बल्कि वरदा ने साजिद को प्रपोज किया था। उन्होंने साजिद से फोन पर बात करते हुए कहा था, '...तो हम कब शादी करने वाले हैं।' साजिद वरदा का प्यार देखकर दंग रह गए थे।
विज्ञापन
इस महिला पत्रकार को साजिद को पटाने में लगे थे 8 साल, दिव्या भारती के बाद ये बनीं दूसरी पत्नी
7 of 8
साजिद
वरदा का कहना है कि उनका हनीमून आजतक खत्म नहीं हुआ है। जबकि हमारे दो बच्चे भी हैं। वरदा ने कहा, 'मुझे आज भी यकीन नहीं होता कि उनकी शादी साजिद से हो गई है। इतनी शिद्दत से साजिद मिला मुझे, मैंने बहुत दुआ की ना।' साजिद और वरदा की शादी दरगाह में हुई थी। निकाह कबूल है कहते वक्त वरदा बहुत रोईं थीं। एक बार साजिद वरदा को अपनी शादी की सालगिराह पर डिनर कराने के लिए दुबई ले गए। वहां उन्होंने 125वीं मंजिल पर खाना खाया।
इस महिला पत्रकार को साजिद को पटाने में लगे थे 8 साल, दिव्या भारती के बाद ये बनीं दूसरी पत्नी
8 of 8
साजिद
फिर तुरंत लौट आए। वरदा और साजिद के लिए उनकी मैरिज एनिवर्सरी बहुत मायने रखती है। साजिद की आखिरी फिल्म 'तमाशा' थी। अब वो 'जुड़वा 2' के निर्देशन में लगे हैं। दर्शकों को 'जुड़वा 2' का बेसब्री से इंतजार है। साजिद लीक से हटकर फिल्में बनाने में यकीन रखते हैं। उनकी फिल्म 'किक' ने बॉक्सऑफिस पर 200 करोड़ का बिजनेस किया था।