पिछले हफ्ते रिलीज हुई कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'छिछोरे' को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म ने अब तक करीब 50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस सफलता के बाद फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक नितेश तिवारी ने एक और फिल्म के लिए हाथ मिलाया है।
सुपर 30 के निर्माता और दंगल के निर्देशक का साथ काम करने का शानदार अनुभव रहा है इसलिए दोनों फिर एक बार एक साथ फिल्म बनाने का मन बना चुके हैं। दोनों के बीच आने वाले छह महीनों में कुछ मुलाकातें होंगी। इस दौरान वे फिल्म की लीड, सपोर्टिंग कॉस्ट, शूट लोकेशन और म्यूजिक डायरेक्टर के बारे में फैसला करेंगे।
फिर एक बार साथ काम करने को लेकर साजिद ने कहा, मैंने दंगल से भी पहले नितेश का काम देखा था और उन्हें अप्रोच किया था कि अगर उनके पास कोई स्क्रिप्ट हो तो हम उसपर काम कर सकते हैं। वह काफी प्रतिभावान हैं। वह अपनी सोच को लेकर बहुत साफ होते हैं। उन्हें पता होता है कि उन्हें क्या करना है और कैसे करवाना है।
वहीं साथ काम करने को लेकर नितेश ने कहा, साजिद सर के बारे में सबसे अच्छी चीज है कि वह अपने दर्शकों को समझते हैं इसलिए वह उन्हें ऐसे कंटेंट की भरमार देने में कामयाब हो पाते हैं जो एक दूसरे से एकदम अलग होता है। दूसरे निर्माताओं को भी यही करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, साजिद सर ने मुझसे कहा कि मैं सिर्फ अपनी सोच का पीछा करूं बाकी सब उनपर छोड़ दूं। यह मुझे अपने काम में ध्यान लगाने में मदद करता है।
चार दिन में 'छिछोरे' का कलेक्शन 50 करोड़ के पार, प्रभास की 'साहो' ने अब तक जुटाए इतने करोड़