'हिम्मतवाला' फिल्म के बाद साजिद खान ने एक और फिल्म की घोषणा कर दी है।
साजिद की यह नई फिल्म कॉमेडी जॉनर की होगी। इसे गुलजार की सुपरहिट फिल्म
'अंगूर' से प्रेरित माना जा रहा है।
साजिद खान की नई फिल्म का नाम 'हमशक्ल' होगा। इस फिल्म में दो कलाकार तिहरी भूमिकाओं में दिखेंगे। यह भूमिकाएं सैफ अली खान और रितेश देशमुख करेंगे। टीवी से बॉलीवुड में पहुंचे राम कपूर भी इस फिल्म में दिखेंगे।
यह पहली बार होगा जब यह तीनों ही कलाकार स्क्रीन शेयर करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग सितंबर 2013 से शुरू हो जाएगी। इस फिल्म में कॉमेडी का ताना-बाना हमशक्ल होने की वजह से बुना जाएगा।
साजिद खान की योजना है कि इस फिल्म को वह जून 2014 में रिलीज करें। इसके पहले 'अंगूर' के रीमेक के लिए साजिद खान और रोहत शेट्टी में जुबानी जंग हो चुकी है।