फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo: साजिद खान को छोड़नी पड़ी फिल्म, 'डरना जरूरी है' से बॉलीवुड में किया था डेब्यू

Fri, 12 Oct 2018 03:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
साजिद खान
विज्ञापन
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप क्या लगाया। बॉलीवुड की कई हस्तियों के नाम सामने आने लगे हैं। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है डायरेक्टर साजिद खान। उन पर तीन महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साजिद खान की असिस्टेंट रहीं एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा ने बताया कि वो उनकी बदतमीजी से परेशान हो गई थीं। बाद में उन्होंने साजिद खान का साथ छोड़ दिया। वहीं एक्ट्रेस रेचल वाइट और जर्नलिस्ट करिश्मा उपाध्याय ने भी लंबा चौड़ा पोस्ट करके मी टू स्टोरी बताई।
विज्ञापन


साजिद खान कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान के छोटे भाई हैं। वो फरहान अख्तर के मौसेरे भाई लगते हैं। जावेद अख्तर की पहली पत्नी डेजी ईरानी साजिद की मां मेनका की बहन थीं। साजिद ने साल 2006 में डरना जरूरी है से डायरेक्शन में डेब्यू किया। हाउसफुल सीरीज साजिद खान ने ही डायरेक्ट की है। वो अभी हाउसफुल 4 की शूटिंग कर रहे थे। आरोप लगने के बाद उन्हें फिल्म से हटा दिया गया। 


मीडिया को जारी किए गए एक बयान में साजिद खान ने कहा कि 'मेरे ऊपर यौन शोषण का आरोप लगा है जिसके बाद मेरे परिवार, मेरे प्रोड्यूसर और हाउसफुल 4 के स्टारकास्ट पर दबाव है। मैं इन सभी की जिम्मेदारी लेते हुए फिलहाल फिल्म को छोड़ रहा हूं। सच सामने आएगा। मैं मीडिया से रिक्वेस्ट करता हूं कि सच सामने आने से पहले जज नहीं करें।' वहीं फिल्म में काम कर रहे अक्षय कुमार ने भी प्रोड्यूसर्स से रिक्वेस्ट की थी कि शूट कैंसिल कर दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें