अहान पांडे, अनीत पड्डा और अहान की दादी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@aneetpadda_
अनीत ने दिखाईं अनदेखी झलकियां
अनीत ने अपनी पोस्ट में कई अनदेखी फोटोज और वीडियोज भी साझा किए हैं। एक तस्वीर में छोटे से अहान अपनी दिवंगत दादी के साथ पोज दे रहे हैं। एक वीडियो में अहान एक बिल्ली के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में अहान और अनीत एक-दूसरे पर प्यार जता रहे हैं। जबकि एक तस्वीर में दोनों की पीठ दिख रही है। इस फोटो सीरीज में एक तस्वीर अहान के मंदिर में होने के दौरान की है। वहीं एक तस्वीर सैयारा फिल्म के सेट की है।
अहान ने दिया रिप्लाई
अनीत पड्डा का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है। अनीत के इस प्यारे से नोट और पोस्ट पर अहान पांडे ने भी रिप्लाई दिया है। अहान ने कमेंट में लिखा, ‘इसे पढ़ने के बाद जो एहसास हुआ, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।’
यह खबर भी पढ़ेंः 9 साल बाद 'भाबीजी घर पर हैं' में लौटीं शिल्पा शिंदे, बोलीं- 'सेट पर खुद को कैमरे में देखने की हिम्मत नहीं हुई'
बॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’ ने की शानदार कमाई
‘सैयारा’ की बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। फिल्म ने 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया और अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित ‘सैयारा’ एक रोमांटिक लव स्टोरी है।