फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 की शॉर्ट फिल्म की कॉपी है ‘सैयारा’? मेकर्स पर लगे गंभीर आरोप; निर्माता-निर्देशकों ने साधी चुप्पी

Fri, 13 Mar 2026 08:05 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saiyaara Is Copied: मोहित सूरी की पिछले साल आई फिल्म ‘सैयारा’ पर अब एक शॉर्ट फिल्म से कॉपी किए जाने के आरोप लगे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला और किसने लगाए ये आरोप…
विज्ञापन
सैयारा और ख्वाबों - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले साल आई अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड भी स्थापित किए थे। लेकिन अब इस फिल्म की कहानी के यूट्यूब की एक शॉर्ट फिल्म से कॉपी होने के आरोप लगाए जा रहे हैं। अमित जाधव की 2019 में यूट्यूब पर आई शॉर्ट फिल्म ‘ख्वाबों’ की कहानी ‘सैयारा’ की कहानी से हूबहू मिलती है। यही कारण है कि ‘सैयारा’ के कॉपी होने की बात सोशल मीडिया पर इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है।

यशराज से आया था अमित को मैसेज

विज्ञापन

एचटी सिटी से बात करते हुए अमित जाधव ने बताया कि मैंने पिछले साल भी बोलने की कोशिश की थी। दरअसल, मुझे 2022 में वाईआरएफ टैलेंट से इंस्टाग्राम पर एक डायरेक्ट मैसेज मिला था, वो मुझसे संपर्क करना चाहते थे। मैंने उनसे पूछा कि वो किस प्रोजेक्ट के लिए मुझसे संपर्क कर रहे हैं, इस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। मैं वहां किसी को नहीं जानता था, न ही मैंने कोई ऑडिशन दिया था जिसके लिए वो मुझसे संपर्क करें। 'सैयारा' की रिलीज के एक हफ्ते बाद मेरे दोस्तों ने मुझे फोन किया और कहा, 'तेरी तो कहानी वही थी'। मैं हैरान रह गया। मैंने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, यहां तक कि उनके ऑफिस भी गया। लेकिन मेरे दोस्तों ने कहा कि वे मेरी बात नहीं सुनेंगे या जवाब नहीं देंगे।

डिप्रेशन में चले गए थे अमित
दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल भी सैयारा की कहानी के कॉपी होने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि तब ये खबरें 2004 की एक कोरियन फिल्म 'ए मोमेंट टू रिमेंबर' से जुड़ी थीं।

विज्ञापन


अब अमित जाधव का कहना है कि सैयारा की कहानी उनकी संगीत से जुड़ी कहानी से अंतरराष्ट्रीय फिल्म की तुलना में कहीं अधिक मिलती-जुलती है। अमित का दावा है कि अपनी शॉर्ट फिल्म को फीचर फिल्म में बदलने की कोशिश में वो डिप्रेशन में चले गए थे।

उन्होंने कहा कि मैं एक गायक हूं, इसलिए मुझे काम मिलता रहा, जिससे मैं थोड़ा निश्चिंत हो गया था। लेकिन एक दिन मैंने लगभग आत्महत्या कर ली। मैं नशे में धुत था, मेरे माता-पिता ने मुझे देख लिया और इस तरह मेरी जान बच गई। मुझे लगा जैसे दुनिया मुझे सफल नहीं होने देना चाहती। मुझे किसी भी ऑडिशन के लिए नहीं बुलाया गया।

सैयारा - फोटो : सोशल मीडिया

यशराज फिल्म्स से किया संपर्क नहीं मिला कोई जवाब
अमित ने ये भी बताया कि मुझे निर्माता भी मिल गए थे। हम 2025 में शूटिंग शुरू करने वाले थे। लेकिन फिर सैयारा बन गई, सब कुछ पटरी से उतर गया। स्क्रिप्ट के रजिस्टर्ड करवाने पर उन्होंने कहा कि मैं पटकथा लेखक संघ का सदस्य हूं।

लेकिन मैंने 2019 में कहानी रजिस्टर नहीं करवाई थी, क्योंकि यह एक शॉर्ट फिल्म थी और यूट्यूब जैसे पब्लिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होने के प्रमाण के रूप में मौजूद थी। अमित का आरोप है कि फिल्म के बाद उन्होंने यश राज फिल्म्स से दोबारा संपर्क करने की कोशिश की।

मैंने ईमेल में लिखा था कि मुझे 2022 में भी उनसे एक ईमेल मिला था, और सैयारा की कहानी मेरी कहानी से मिलती-जुलती है, इसका स्पष्टीकरण दीजिए। मैंने दो बार ईमेल किया, कोई जवाब नहीं मिला। अब मुझे सिर्फ कुछ क्रेडिट मिलना चाहिए। या कम से कम मुझे किसी प्रोजेक्ट में कोई भूमिका मिल जाए। बस यही मेरी इच्छा है। हमने मोहित और यश राज फिल्म्स से टिप्पणी के लिए संपर्क किया, लेकिन इस लेख के प्रकाशित होने तक कोई जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन

सैयारा फिल्म - फोटो : एक्स
2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है ‘सैयारा’
मोहित सूरी द्वारा निर्देशित ‘सैयारा’ साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में एक है। यह एक म्यूजिकल लव स्टोरी है। इसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें