फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ahaan Panday: 'सैयारा' के बाद अहान पांडे के हाथ लगी यशराज की फिल्म! भंसाली के साथ भी कर सकते हैं काम

Mon, 29 Sep 2025 02:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


Ahaan Panday Next Movie: डेब्यू फिल्म 'सैयारा' ने अहान पांडे को सफलता के शीर्ष पर पहुंचा दिया है। अब वे अपनी आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि वे एक बार फिर यशराज फिल्म्स के साथ काम कर रहे हैं। दूसरी तरफ चर्चा ये भी है कि वे भंसाली के साथ भी काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहान पांडे अपनी पहली ही फिल्म से सुपरस्टार बन गए हैं। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी 'सैयारा' ने उन्हें उस पायदान पर पहुंचा दिया, जिसके लिए तमाम सितारों को कई वर्ष संघर्ष करना पड़ता है। इन दिनों अहान की अगली फिल्मों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अहान ने यशराज फिल्म्स की अगली मूवी साइन कर ली है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर ऐसी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। दूसरी तरफ हाल ही में अहान को संजय लीला भंसाली के दफ्तर के बाहर स्पॉट किया गया है।

विज्ञापन

यशराज फिल्म्स के दूसरे प्रोजेक्ट में एंट्री
अहान पांडे की अगली फिल्म का दर्शक बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं और उनके आगामी प्रोजेक्ट्स पर अपडेट चाहते हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक अहान पांडे ने 'सैयारा' के बाद YRF की दूसरी फिल्म साइन की है, जो एक्शन रोमांस फिल्म बताई जा रही है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान अली अब्बास जफर संभालेंगे। हालांकि, इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाकई अहान के हाथ यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म लग गई है? या यह महज अफवाह है।

भंसाली के साथ कर सकते हैं काम
इसके अलावा फिल्मी गलियारों में सुगबुगाहट यह भी शुरू हो गई है कि अहान नामी निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में नजर आ सकते हैं। दरअसल, हाल ही में अहान को भंसाली के दफ्तर के बाहर स्पॉट किया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन

अहान पांडे-संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया
अहान के फैंस हुए क्रेजी
अहान पांडे के फैंस क्रेजी हो रहे हैं कि क्या वे भंसाली के साथ फिल्म करने वाले हैं? नेटिजन्स लिख रहे हैं, 'अहान और भंसाली...अगर वाकई दोनों साथ आते हैं तो कुछ धमाल होगा'। एक यूजर ने लिखा, 'अगर अहान और संजय लीला भंसाली साथ काम करते हैं तो यह एक बड़ी डील होगी।' 



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें