फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saiyaara Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस के रण में कहां तक पहुंचा 'सैयारा' का रथ? जानिए 27वें दिन का कलेक्शन

Wed, 13 Aug 2025 09:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saiyaara Box Office Collection Day 27: फिल्म 'सैयारा' की रिलीज को आज बुधवार को 27 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म अब भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जानते हैं आज का कारोबार
विज्ञापन
सैयारा बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'सैयारा' को सिनेमाघरों में महीनाभर होने जा रहा है। 18 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म के जरिए अहान पांडे ने डेब्यू किया है। इस फिल्म ने कमाई के मामले कई रिकॉर्ड बनाए हैं। यह अब तक इस साल की दूसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म साबित हुई है। जानते हैं आज 27वें दिन फिल्म ने कितने कमाए...

विज्ञापन

'सैयारा' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
चौथे हफ्ते में भी डटकर खड़ी है फिल्म
यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 172.75 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे हफ्ते में 107.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 28.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। चौथे हफ्ते में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

'सैयारा' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
27वें दिन भी शानदार कलेक्शन
कल मंगलवार को 26वें दिन 'सैयारा' ने 1.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आज 27वें दिन भी फिल्म ने करोड़ों में कमाई की है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज बुधवार को 27वें दिन 'सैयारा' ने 1.04 करोड़ रुपये कमाए हैं।

'सैयारा' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ल्डवाइड भी जमाई धाक
'सैयारा' का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 322.39 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म को 50-60 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी 'सैयारा' इस साल 'छावा' के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म साबित हुई है। वर्ल्डवाइड भी यह 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन जुटा चुकी है। 
विज्ञापन

'सैयारा' फिल्म बॉक्स ऑफिस - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या 'वॉर 2' और 'कुली' से मिलेगी टक्कर?
'सैयारा' ने अपने बाद रिलीज हुईं 'धड़क 2' और 'सन ऑफ सरदार 2' जैसी फिल्मों को पानी पिला दिया। हालांकि, एनिमेटिड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' ने जरूर इसका सामना मजबूती से किया है। अब तक 'महावतार नरसिम्हा' के अलावा 'सैयारा' के सामने कोई फिल्म मुकाबले में नहीं थीं। कल 14 अगस्त को 'वॉर 2' और 'कुली' थिएटर्स में दस्तक देंगी। देखना दिलचस्प होगा कि 'सैयारा' पर कितना असर होता है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें