फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले एक साल से स्कूल नहीं गई 'सैराट' की एक्ट्रेस, दसवीं में पास हुई फर्स्ट डिवीजन

Tue, 13 Jun 2017 06:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
रिंकू राजगुरु
विज्ञापन
मराठी एक्ट्रेस रिंकू राजगुरु ने फर्स्ट डिवीजन के साथ दसवीं क्लास पास कर ली है। रिंकू, ब्लॉक-बस्टर रही मराठी फिल्म 'सैराट' से फेमस हुई थीं। उन्होंने 10वीं में 66.40 फीसदी अंक हासिल किए हैं। रिंकू को मराठी में 83, हिंदी में 87, अंग्रेजी में 59, मैथ्स में 48 और समाजशास्त्र में 50 अंक प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


रिंकू पिछले एक साल से स्कूल नहीं गई हैं और ऐसे में ये अंक उनके लिए काफी मायने रखते हैं।

बता दें कि जब रिंकू 8वीं क्लास में थीं तब 'सैराट' की शूटिंग शुरू हुई थी। बावजूद इसके 9वीं क्लास में वो 84 फीसदी अंकों से पास हुई थीं। 'सैराट' के बाद रिंकू को इतना फेम मिला कि वो स्कूल तक नहीं जा पाती थीं। उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए स्कूल के बाहर खड़े रहते थे जिस वजह से रिंकू ने स्कूल जाना बंद कर दिया था।
विज्ञापन


अपनी पॉपुलैरिटी की वजह से उन्हें एग्जाम से पहले अपना सेंटर तक बदलवाना पड़ गया था। फिल्म 'सैराट' में रिंकू और आकाश थोसर लीड रोल में थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें