फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saira Banu: ‘उन पर पूरी तरह फिदा…’, अपने जन्मदिन पर सायरा बानो ने साझा की दिलीप कुमार से जुड़ी पुरानी यादें

Sun, 23 Aug 2026 04:54 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saira Banu Share Dilip Kumar Memories: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने अपने जन्मदिन (23 अगस्त) के मौके पर फैंस के साथ पुरानी यादें साझा की हैं। परिवार के साथ मनाए गए शानदार जश्न और शौहर दिलीप कुमार के लिए अपने अटूट प्यार से जुड़ी बातें सोशल मीडिया पर बताई हैं। 

विज्ञापन
सायरा बानो और दिलीप कुमार की पुरानी तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@sairabanu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सायरा बानो ने इंस्टाग्राम पेज पर पुरानी यादों को ताजा करते हुए एक पोस्ट लिखा। इसमें वह अपनी मां और मशहूर अभिनेत्री नसीम बानो, अपनी दादी शमशाद वहीद खान और बड़े भाई सुल्तान के साथ मनाए गए अपने जन्मदिन को याद करती हैं। साथ ही दिलीप कुमार के लिए अपनी दीवानी को भी जाहिर करती हैं। 

विज्ञापन


जन्मदिन पर आते थे भव्य केक
सायरा बानो ने पोस्ट में लिखा, ‘मेरे जन्मदिन हमेशा कुछ खास और भव्य होते थे। जन्मदिन का केक सिर्फ केक नहीं था; वह किसी शानदार इमारत की तरह थे।’ 
वह आगे बताती हैं कि उन्हें कई महंगे तोहफे मिलते थे। इस पोस्ट में सायरा बानो ने दिलीप कुमार, अपनी मां और दादी के साथ पुरानी तस्वीरें भी साझा की हैं। 




 
विज्ञापन

सायरा बानो और दिलीप कुमार की पुरानी तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@sairabanu

दिलीप कुमार के लिए बचपन से थी दीवानगी 
सायरा बानो ने शौहर और दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार से जुड़ी बातें भी साझा की हैं। वह लिखती हैं, ‘मैं बारह साल की उम्र से ही उन पर पूरी तरह फिदा थी। मैं सोचती थी कि एक दिन उनसे मिलूंगी या उनके साथ किसी फिल्म में काम करूंगी।’
वह आगे लिखती हैं, ‘अचानक ऐसा लगा जैसे सिनेमा में रंगों ने कोई नई शरारत ढूंढ ली हो। मेरी फिल्म 'जंगली' बहुत सफल रही।’ सायरा बताती हैं कि उनकी शुरुआती फिल्मों की सफलता से उनके परिवार की जिंदगी में बड़े बदलाव आए। इन्हीं बदलावों की वजह से परिवार पाली हिल में रहने चला गया। 
पोस्ट में आगे सायरा बानो ने दिलीप कुमार के साथ अपने जीवन भर के रिश्ते को याद किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें