बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल को जब पता चला कि शाहरुख हैदराबाद में शूटिंग कर रहे हैं। तो उन्होने ट्विटर पर उनसे मीटिंग फिक्स कर ली। दरअसल ट्विटर पर बातचीत का ये दौर काफी लंबा चला। सायना ने शुरूआत की तो शाहरुख ने बी जवाब दिया और फिर बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी के अंदाज में मुलाकत तक जा पहुंची।
सानिया ने शाहरुख को ट्वीट किया 'हेलो सर, मुझे पता चला है कि आप हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। आप मिलेंगे तो मुझे अच्छा लगेगा।' देखिए सायना का ट्वीट
@iamsrk Hello sir got to know ur shooting for ur film in Hyderabad would love to meet u
कल मिलें सर? रात को फोन करके तय करते हैं
शाहरुख के ये कहने पर कि जब जल्दी ही मुलाकात तय करते हैं। सायना ने कहा कि क्या वो कल मिल सकते हैं। उन्होने शाहरुख से कहा कि वो हैदराबाद में ही रहती हैं और कल आ सकती हैं। देखिए ट्वीट
@iamsrk sir can we meet tomorrow let me know I will come . I live in Hyderabad
काजोल से हुई मुलाकात शहरुख से इंतजार
खुद को शाहरुख की बड़ी फैन कहने वाली सायना नेहवाल की शाहरुख से कब मुलाकात होगी इसका तो पता नहीं चला है लेकिन काजोल से उनकी मुलाकात जरूर हुई। उन्होने काजोल के साथ अपनी फोटो पोस्ट करते हुए कहा कि काजोल मैम से मुलाकात हुई। मैं काजोल से मिलकर बहुत खुश हूं। देखिए ट्वीट
Met actress Kajol mam I m a huge fan for her