फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ अली खान के 'बाजार' की रिलीज डेट तय, निर्माता निखिल ने ट्विटर पर डाली पोस्ट

Fri, 14 Sep 2018 04:59 PM IST
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
saif ali khan
विज्ञापन
लंबे समय से रिलीज को तरस रही बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म 'बाजार' की रिलीज तारीख सामने आ गई है। आपको बता दें कि यह फिल्म 26 अक्टूबर को रिलीज होगी। 
विज्ञापन


इन दिनों सैफअली अपनी अपकमिंग फिल्म 'हंटर' के शूटिंग में व्यस्त है। दरअसल, सैफ की यह फिल्म काफी दिनों से बनकर तैयार है लेकिन रिलीज डेट फाइनल नहीं हो पाई थी। फिल्म के निर्माता निखिल आडवाणी ने गुरुवार रात ट्विटर पर फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा करते हुए लिखा कि ' बाजार चालू छे'।

कुछ महीने पहले फिल्म के निर्माताओं ने इसका पोस्टर रिलीज किया था। लिखा था, पैसा ही सबकुछ है और सबकुछ ही पैसा है इस बाजार में। यहां पैसा भगवान नहीं लेकिन उनसे कम भी नहीं है। यह फिल्म शहर के उधेड़बुन और स्ट्रांक ट्रेडिंग पर बनी है। इस फिल्म को गौरव चावला ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सैफ के आलावा रोहन मेहरा हैं जो इस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं इसके लावा चित्रांगदा सिंह और राधिका आप्टे हैं। इस फिल्म की कहानी निखिल परवेज शेख और असीमा अरोड़ा ने लिखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें