अभिनेता एवं पटौदी के नवाब मरहूम मंसूर अली खान के पुत्र सैफ अली खान अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पटौदी स्थित अपने इब्राहिम पैलेस में मनाएंगे।
इसके लिए महल में व्यापक इंतजाम किया गया है। बृहस्पतिवार की शाम आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में कपूर एवं नवाब परिवार के लोगों के अलावा इनके करीबी दोस्त भी शामिल होंगे। सैफ और करीना इसके लिए पटौदी पहुंच गए हैं। इस कार्यक्रम में फिल्मी जगत से लोगों के शामिल होने की कम संभानाएं हैं।