बॉलीवुड की हॉट बेबो का दिल चुराने वाले छोटे नवाब यानी सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर को काफी प्रोत्साहित करते हैं। बेबो भी अपने पति के साथ अपनी जिंदगी और अपने करियर से जुड़ी हर एक बात शेयर करती हैं और उनसे सलाह भी लेती हैं। इस बात का उदाहरण है करीना कपूर का 'दबंग 2' फिल्म में किया गया आइटम सांग फेविकॉल।
करीना ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्होंने ये आइटम सांग सिर्फ अपने पति सैफ अली खान के कहने पर किया। करीना ने कहा सैफ ने उनसे कहा कि वो एक एक्टर हैं और उन्हें लगातार एक्टिंग करते रहना चाहिए और लोगों का मनोरंजन करना उनका काम है। करीना ने साथ ही कहा कि सैफ ने मुझे 'दबंग 2' में आइटम सांग करने के लिए मजबूर कर दिया। करीना का कहना है कि ये आइटम गाना बहुत ही सेक्सी और उत्तेजना पूर्ण है। ये ऐसा गाना है जिसे हर कोई पसंद करेगा।
सैफ और मुझे दोनों को ये लगा कि ये फिल्म इस साल की सबसे हिट फिल्मों में से एक होगी। आखिरकार ये सलमान खान की फिल्म है। 'दबंग 2' में दो आइटम सांग हैं। पहला है 'फेविकॉल' और दूसरा सांग है 'पांडेजी सीटी बजाए' जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और मलाइका अरोड़ा खान ने मुख्य भूमिका निभाई है। इससे पहले करीना ने अपनी फिल्म 'हीरोइन' में भी 'हलकट जवानी' आइटम नंबर किया था।
फिल्म कुछ ज्यादा कमाल ना दिखा सकी लेकिन इस आइटम सांग को लोगों ने काफी पसंद किया। अब एक बार फिर से करीना 'फेविकॉल' आइटम नंबर के जरिये बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अब देखना है कि सैफ के लिए करीना का ये आइटम सांग क्या कमाल दिखाता है?