सारा अली खान और सैफ अली खान दोनों ही बेहतरीन सितारे हैं। दोनों ने अपनी-अपनी फिल्मों में अभिनय का जबरदस्त हुनर दिखाया है। अब सैफ अली खान और सारा अली खान के फैंस के लिए काफी उत्साहित कर देने वाली खबर आ रही। पिता-पुत्री की यह जोड़ी एक प्रोजेक्ट के लिए के लिए साथ नजर आने वाली है। इसकी हाल ही में शूटिंग हुई है। हालांकि अभी तक इसका आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
इब्राहिम भी आ सकते हैं नजर
बता दें कि सारा अली खान और सैफ की इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में हुई है। इससे संबंधित एक फोटो भी सामने आई है, जिसमें सैफ अली कैदी के रूप में नजर आ रहे हैं वहीं सारा अली पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। इस फोटो को देखने के बाद फैंस की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि जब सैफ और सारा शूटिंग कर रहे थे तब इब्राहिम को भी फिल्मसिटी के आसपास देखा गया था, और अगर तीनों एकसाथ फिल्म में नजर आते हैं तो फैंस के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।
वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान की फिल्म आदिपुरुष हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म पर जमकर विवाद चल रहा है। फिल्म में सैफ अली खान के लुक को लेकर भी जमकर ट्रोलिंग की गई है। वहीं सारा की बात करें तो विक्की कौशल के साथ उनकी फिल्म जरा हटके जरा बचके रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में मिडिल क्लास परिवार की कहानी दिखाई गई है।