क्या कहा पुलिस ने?
मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को एक अदालत को बताया कि उसे पिछले सप्ताह सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार शख्स के चेहरे की पहचान करनी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या यह वही शख्स है, जो बांद्रा में अभिनेता की इमारत के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था। पुलिस ने आरोपी शख्स शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर (30) को मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया। शहजाद की पुलिस हिरासत 29 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।
कथित आरोपी के पिता ने लगाया यह आरोपी
सरकारी अभियोजकों केएस पाटिल और प्रसाद जोशी की तरफ से पेश पुलिस ने तर्क दिया कि आरोपी के चेहरे की पहचान करने की जरूरत है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह वही व्यक्ति है जो अभिनेता की इमारत से बरामद सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था। आरोपी की पहचान का मामला दरअसल, आरोपी पिता द्वारा किए गए उस दावे के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा शख्स उनका बेटा नहीं है। पिता ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे को कुछ समानताओं के आधार पर गिरफ्तार किया गया और मामले में फंसाया गया।
यह खबर भी पढ़ें:
Sara-Arjun: क्या सारा अली खान को डेट कर रहे हैं अर्जुन प्रताप बाजवा? अभिनेता ने चुप्पी तोड़ बताया सच