सीसीटीवी वाला शख्स अलग है
शरीफुल इस्लाम जिसे पुलिस ने सैफ अली खान पर हमला करने के आरोप में पकड़ा है, उसके पिता रुहुल अमीन का कहना है कि सीसीटीवी में जो लड़का दिख रहा है, वह उनका बेटा नहीं है। हां, जिस मुंबई पुलिस ने पकड़ा है, वह जरूर उनका बेटा है। रुहुल अमीन के इस बयान के बाद से सैफ अली खान का केस अलग मोड़ ले सकता है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही पुलिस ने शरीफुल को पकड़ा था। पुलिस ने बताया था कि एक लंबी प्रक्रिया के बाद ही शरीफुल की पहचान हमलावर के रूप में हुई है। लेकिन अब हमलावर के पिता अलग ही बयान दिया है। वह सीसीटीवी फुटेज वाले लड़के को अपना बेटा नहीं मान रहे हैं।
अस्पताल से घर लौटते हुए सैफ अली खान
- फोटो : पीटीआई
सैफ का भी बयान लिया गया
सैफ अली खान को हमले में कई चोटें आई थीं। लीलावती हॉस्पिटल में उनकी सर्जरी हुई। डॉक्टर्स ने सैफ अली खान की रीढ़ में फंसे नुकीले चाकू को भी निकाला। हमले के पांच दिन बाद यानी मंगलवार को सैफ को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। पुलिस एक्टर का बयान लेने भी उनके घर पहुंची थी।