फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सैफ अली खान ने लंदन में क्यों खेला क्रिकेट? पिता से जुड़ा है मामला; देखें वायरल वीडियो

Wed, 12 Aug 2026 03:37 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saif Ali Khan Video: सैफ अली खान का बॉलिंग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। आइए जानते हैं इस वीडियो में क्या खास और ये क्यों वायरल हो रहा है?
 
विज्ञापन
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में एक्टर सैफ अली खान लंदन में क्रिकेट के मैदान पर उतरे। 55 साल के सैफ का क्रिकेट की सफेद ड्रेस में बॉलिंग करते हुए एक वीडियो वायरल हो गया है। यह वीडियो पटौदी परिवार की क्रिकेट से जुड़ी पुरानी कहानी में एक नया यादगार पल जोड़ता है।
विज्ञापन

वीडियो में क्या है?
यह घटनाक्रम तब हुआ है जब सैफ ने हाल ही में विंचेस्टर कॉलेज में अपने पिता, मंसूर अली खान पटौदी को श्रद्धांजलि दी थी।
वीडियो में सैफ रन-अप लेते हुए, गेंद फेंकते हुए और फिर बल्लेबाज को रन लेने से रोकने के लिए तेजी से आगे बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। पारंपरिक क्रिकेट की सफेद ड्रेस पहने हुए, वे मैदान पर सहज दिख रहे हैं।

सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ ने पिता को दी श्रद्धांजलि
सैफ ने 13 जून को विंचेस्टर कॉलेज में आयोजित एक समारोह में अपने पिता, जिन्हें 'टाइगर पटौदी' के नाम से भी जाना जाता है, को श्रद्धांजलि दी। सैफ, जो खुद इस संस्थान के पूर्व छात्र हैं। कॉलेज के ऐतिहासिक क्रिकेट पवेलियन 'हंटर टेंट' में एक यादगार पट्टिका के अनावरण समारोह में शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में टाइगर पटौदी की विरासत और स्कूल के साथ उनके जुड़ाव को सम्मान दिया गया।

Isha Koppikar: 'स्टाइलिश दिखने का उम्र से लेना-देना नहीं', आत्मविश्वास को लेकर क्या बोलीं ईशा कोप्पिकर?

सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट से जुड़ा रहा सैफ का परिवार
क्रिकेट लंबे समय से पटौदी परिवार के इतिहास का हिस्सा रहा है। सैफ के पिता, मंसूर अली खान पटौदी, भारत के सबसे मशहूर क्रिकेटरों में से एक थे। उनके दादा, इफ्तिखार अली खान पटौदी ने 1946 में भारत की कप्तानी की थी और 1932 व 1934 में इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट भी खेला था।
विज्ञापन

सैफ अली खान - फोटो : एक्स
सैफ अली खान का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो, सैफ जल्द ही प्रियदर्शन की अपकमिंग फिल्म 'हैवान' में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए 18 साल बाद अक्षय कुमार के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन वापसी हो रही है। फिल्म की कास्ट में बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी शामिल हैं। यह फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें