फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को लेकर सैफ अली खान ने दिया बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफ अली खान ने अपनी फिल्म 'फैंटम' के पाकिस्तान में बैन होने पर इस सारे मामले पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, सैफ ने कहा कि उन्हें पहले से ही इस बात का अंदेशा था कि 'फैंटम' पर पाकिस्तान में बैन लगाया जाएगा।
विज्ञापन


सैफ अली खान की फिल्म 'फैंटम' मुंबई हमले पर आधारित है। फिल्म में पाकिस्तान में आतंकियों के बैठे होने की बात कही गई है। हालांकि सैफ ने कहा कि वो एक बार फिर इस बात को कहना चाहते हैं, कि यह फिल्म पाकिस्तान के खिलाफ नहीं है।

सैफ ने कहा कि बदकिस्मती से कुछ फिल्में पाकिस्तान में बनती हैं, तो हम प्रतिबंध लगा देते हैं और कुछ फिल्में हम बनाते हैं तो पाक प्रतिबंध लगा देता है।

फिल्म आतंकवाद के खिलाफ है, पाक के नहीं

कबीर खान ने इस फिल्म को निर्देशित किया है। कबीर खान ने भी हाल ही में कहा था, कि फिल्म आतंकवाद के खिलाफ है ना कि पाक के। अब सैफ ने कहा कि कई बार बिना जाने ही फिल्म को बैन कर दिया जाता है कि असल में उसकी कहानी है क्या? उन्होने कहा कि 'एजेंट विनोद' को भी पाक में बैन कर दिया गया था जबकि फिल्म में कुछ भी पाक के खिलाफ नहीं था।

हाल ही में कबीर खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' पाकिस्तान में काफी सराही गई थी। फिल्म में पाकिस्तान का काफी सकारात्मक रूप दिखाया गया था। इसके बाद माना जा रहा था कि शायद अब दोनों मुल्कों की फिल्मों के लिए पडौसी देश में बाजार खुलेगा।
विज्ञापन

ये है फिल्म फैंटम को लेकर सारा मामला

सैफ और कैटरीना की फिल्म 'फैंटम' 28 अगस्त को रिलीज होने वाली है। कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। ट्रेलर में कैटरीना को 'असली आतंकी पाकिस्तान में बैठे हैं' कहते हुए दिखाया गया है। साथ ही फिल्म में जमात-उद-दावा के चीफ हाफिज सईद के असली वीडियो दिखाया गया है।

इसके बाद सईद ने लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म पर बैन लगाने की मांग की थी। सईद का आरोप है कि ये फिल्म पाक को बदनाम करने की साजिश है। सईद की याचिका पर सुनवाई करते हुए लाहौर हाईकोर्ट ने फिल्म के प्रदर्शन पर पाकिस्तान में रिलीज पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें