फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar: सैफ अली खान ने फिल्म 'धुरंधर' को लेकर कही यह खास बात, बोले- 'यह हम पर निर्भर करता है कि...'

Thu, 09 Jul 2026 09:40 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saif Ali Khan On Dhurandhar: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की जमकर तारीफ की है। उन्होंने रणवीर सिंह की इस फिल्म को बनाने के तरीके को लेकर अपनी राय पेश की है।
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान - धुरंधर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर द रिवेंज' के अलावा इसके संगीत की जमकर तारीफ की है। उनका मानना है कि इस फिल्म के आने के बाद से भारतीय सिनेमा का पूरा माहौल बदल गया है।
विज्ञापन

2 of 5
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर' को लेकर सैफ की राय
हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के अनुसार, सैफ ने फिल्म 'धुरंधर' से जुड़े कई बड़े बदलावों को बिल्कुल अलग बताया और कहा कि अब बॉलीवुड को इस नए बदलाव के साथ जागना और संभलना होगा। उन्होंने कहा कि 'यह हम पर निर्भर करता है कि हम जागते हैं या नहीं।'
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' - फोटो : सोशल मीडिया
'आइटम सॉन्ग' पर सैफ के विचार
'धुरंधर' फिल्म में नए गानों (जैसे 'शरारत' और 'गहरा हुआ') के साथ-साथ पुराने क्लासिक गानों को भी नए अंदाज में पेश किया है। सैफ ने इस फिल्म के गानों को लेकर कहा कि हर फिल्म के लिए बस एक पारंपरिक एल्बम बनाने के बजाय, दुनिया भर के संगीत से प्रेरणा लेना और बिना किसी डर के अंग्रेजी का इस्तेमाल करना एक बेहतरीन सोच है। सैफ ने फिल्म के मशहूर गाने 'शरारत' का उदाहरण दिया। 

उन्होंने कहा कि इस गाने ने फिल्मों में 'आइटम डांस' के पुराने और अजीब तरीके को बदल दिया है। गाने को फिल्म की कहानी के साथ इतनी खूबसूरती से जोड़ा गया है कि यह बिल्कुल भी अलग या अटपटा नहीं लगता।

4 of 5
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' की कमाई
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' और 'धुरंधर द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं। दिसंबर 2025 और मार्च 2026 में रिलीज हुई इन दोनों फिल्मों ने मिलकर 3,100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। इस फिल्म में मुख्य अभिनेता रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
'हैवान' में नजर आएंगे सैफ अली खान
सैफ अली खान को हाल ही में नेटफ्लिक्स की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'कर्तव्य' में देखा गया था, जिसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई। सैफ फिल्म 'हैवान' में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ अक्षय कुमार नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें