फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शेफ' से पहले बिजनेसमैन बने सैफ, फिल्म 'बाजार' का पोस्टर रिलीज

Fri, 05 May 2017 11:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'बाजार' फिल्म का पोस्टर
विज्ञापन
सैफ अली खान की इस साल दो फिल्में रिलीज हो रही हैं जिनमें से एक का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। सैफ 'शेफ' के अलावा स्टॉक मार्केट पर बनी फिल्म 'बाजार' में दिखेंगे। इस फिल्म का पोस्टर ट्विटर पर रिलीज किया गया।
विज्ञापन


फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सैफ की फिल्म का पोस्टर रिलीज किया। पोस्टर आकर्षक है और सैफ इसमें काफी अलग लग रहे हैं।  साथ ही पोस्टर पर एक दमदार डायलॉग लिखा है, 'यहां पैसा भगवान नहीं, पर भगवान से कम भी नहीं।' ये फिल्म स्टॉक मार्केट पर बनी है और सैफ इसमें एक बिजनेसमैन की भूमिका में होंगे। सैफ के अलावा फिल्म में विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा भी होंगे। रोहन इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म को गौरव के चावला डायरेक्ट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: रोजा नहीं इस वजह से हुआ अमृता सिंह और सैफ में तलाक

कहा जा रहा है कि फिल्म माइकल डगलस की फिल्म 'वॉल स्ट्रीट' या लियनार्डों डी कैपरियो की 'वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट' से इंसपायर्ड है। सैफ से पहले फिल्म ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार को ऑफर की गई थी लेकिन दोनों ने ही मना कर दिया। 'बाजार' इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी। इसी महीने सलमान खान और कैटरीना कैफ की 'टाइगर जिंदा है' और संजय दत्त पर बन रही बायोपिक भी रिलीज होंगी।
विज्ञापन

  An intriguing one... Saif Ali Khan in #BazaarPoster. @KytaProductions @EmmayEntertain pic.twitter.com/simUQoWC8o — taran adarsh (@taran_adarsh) May 4, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें