फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनी फंदे में फंसी सैफ की फैंटम, हो सकती है मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय राहत संस्था 'मेडिसिन सां फ्रंतिया' ने कहा कि वो बॉलीवुड फिल्म 'फैंटम' के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। क्योंकि ये फिल्म संकटग्रस्त क्षेत्रों में उनके कर्मचारियों के लिए खतरा पैदा करती है।
विज्ञापन


'डॉक्टर्स विदआउट बॉर्डर्स' नाम से मशहूर एमएसएफ संस्था के मुताबिक फिल्म में दिखाया गया है कि राहत कर्मी बनीं कैटरीना कैफ एक 'मिलते जुलते नाम वाले' काल्पनिक संगठन के साथ काम करती हैं और हथियार भी इस्तेमाल करती हैं जबकि एमएसएफ के कर्मचारी कभी ऐसा नहीं कर सकते।

संस्था का कहना है कि इस फिल्म के कारण उन क्षेत्रों में एमएसएफ़ के लिए काम करना मुश्किल होगा जहां उन्हें अपनी निष्पक्ष छवि के कारण ही जाने की अनुमति दी जाती है। फिल्म के निर्माताओं की तरफ से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के निर्माताओं से नोटिस का जवाब नहीं मिला

एमएसएफ की इंडिया प्रेस ऑफिसर पद्म प्रिया ने बीबीसी ने कहा, 'हमारी संस्था में हथियारों पर पूरी तरह प्रतिबंध है, ये बात हमें बहुत ही चौकाने वाली लगी कि कुछ इस तरह की बात पेश की जा रही है।'

उन्होंने बताया कि फिल्म के निर्माताओं को एमएसएफ की तरफ से एक नोटिस भेजा गया है। हालांकि पद्म प्रिया का कहना है कि फिल्म में एमएसएफ का नाम सीधे तौर पर इस्तेमाल नहीं किया गया है।

लेकिन उनका कहना है कि फिल्म के प्रमोशन के दौरान एमएसएफ़ का नाम इस्तेमाल किए जाने से वो चिंतित हैं। पद्म प्रिया ने बताया कि अभी तक एमएसएफ़ को फिल्म के निर्माताओं की तरफ़ से उन्हें नोटिस का कोई जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें