फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीक हुई फिल्म 'शेफ' से सैफ अली खान की ये तस्वीर, कुछ ऐसा दिखेगा उनका लुक

Tue, 28 Feb 2017 10:46 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फिल्म 'शेफ' का एक दृश्य
विज्ञापन
सैफ अली खान अभिनीत फिल्म 'रंगून' भले ही फ्लॉप नजर आ रही हो लेकिन उनके नवाबी अंदाज में कोई कमी नहीं आई है। सैफ अली खान अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में पूरी तरह व्यस्त हो चुके हैं। हम बात कर रहे हैं उनकी फिल्म 'शेफ' की। आपको बता दें कि फिल्म 'शेफ' इस साल 14 जुलाई को रिलीज होगी। ये फिल्म एक हॉलीवुड फिल्म की हिंदी रीमेक है।
विज्ञापन


फिल्म के सेट के सैफ अली खान की एक तस्वीर लीक हुई है जिसमें वो सड़क के किनारे लगे फूड स्टॉल के सामने खड़े नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

एक पिता और बेटे की कहानी पर आधारित है फिल्म

सैफ अली खान
फिल्म में सैफ अली खान के साथ 'रमन राघव 2.0' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस शोभिता भी नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। सिर्फ न्यूयॉर्क में तीन दिनों की शूटिंग बची है। सैफ ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि ये एक पिता और बेटे की कहानी है। एक पति-पत्नी के तलाक की कहानी है। यह फिल्म आजादी और दूसरे चांस की कहानी है। कुल मिलाकर ये फिल्म जरा हटकर है। फिल्म का निर्देशन राजा कृष्णा मेनन ने किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें