फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहा और सबा पटौदी ने सैफ अली खान के साथ मानया भाई दूज, करीना कपूर के साथ तैमूर-जेह भी दिखे साथ

Thu, 23 Oct 2025 03:50 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhai Dooj Saif Ali Khan Kareena Kapoor: सबा पटौदी ने भाई दूज के मौके पर अपने भाई सैफ अली खान और भाभी करीना कपूर के साथ खास पलों को सोशल मीडिया पर साझा किया। इस पोस्ट के साथ सबा ने भाई के लिए खास नोट भी लिखा।
 
विज्ञापन
सैफ अली खान-करीना-कुणाल-इनाया-सबा-सोहा-तैमूर और जेह - फोटो : इंस्टाग्राम@sabapataudi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैफ अली खान की दोनों बहनों सबा पटौदी और सोहा अली खान ने भाई दूज मनाया। इसके साथ ही सबा ने सोशल मीडिया हैंडल पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर कीं। जिसमें करीना कपूर अपने दोनों बेटों जेह और तैमूर के साथ दिखाई दीं। 
विज्ञापन


 

सबा का पोस्ट
सबा पटौदी और सोहा अली खान ने आज अपने भाई सैफ के साथ भाई दूज का जश्न मनाया। इस जश्न में करीना कपूर खान, जहांगीर अली खान पटौदी और तैमूर अली खान पटौदी भी नजर आए। इन तस्वीरों में परिवार का प्यार और भाई-बहन का खूबसूरत रिश्ता नजर आता है। एक तस्वीरों में सबा, सैफ, करीना और परिवार के साथ हंसी-मजाक करते दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में वे कमल सदाना के साथ हैं, तो दूसरी में मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर के साथ नजर आ रही हैं।

 

सबा ने सैफ के लिए लिखा नोट
सबा ने इंस्टाग्राम पर सैफ, करीना, उनके बच्चों तैमूर और जेह, सोहा अली खान, इनाया और कमल सदाना की तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'भाई दूज! मेरे दोनों भाइयों सैफ और कमल को ढेर सारा प्यार। मेरे कजिन मिक्कू, तुम पर गर्व है। मनोज बाजपेयी और कुणाल, आप सभी को भाई दूज की शुभकामनाएं।'

यह भी पढ़ें: 'घर जैसा महसूस होता है', सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर के साथ शेयर किए दिल छू लेने वाले पल; सेलेब्स ने किए कमेंट
विज्ञापन

सबा का हालिया पोस्ट
इससे पहले, सबा ने दिवाली की तस्वीरें भी साझा की थीं, जिसमें वह सोहा और कुणाल खेमू के साथ उत्सव मनाती दिखीं। उन्होंने लिखा, 'दिवाली का जश्न परिवार के साथ हमेशा खास होता है। सोहा, कुणाल और छोटी इनाया ने इसे और खूबसूरत बनाया।' सबा की ये तस्वीरें और कैप्शन उनके परिवार के प्यार और उत्सव की खुशी को बयां करते हैं।

यह भी पढ़ें: प्रभास की बहन प्रगति-एक्टर गोपीचंद और ऋषभ शेट्टी ने दी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं; शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें