सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म 'कालाकांडी' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। इसमें सैफ एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं जिसे देखकर शायद आप हैरान रह जाएं। ये फिल्म एक डार्क कॉमेडी और सैफ का ये लुक परफेक्ट लग रहा है। इसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और डर भी लग सकता है।
सैफ ने छोटी-छोटी चोटियां बांध रखी हैं और सफेद रंग की शर्ट के ऊपर पीले रंग फर वाला श्रग पहना हुआ है।
फिल्म को अक्षय वर्मा ने डॉयरेक्ट किया है, बतौर निर्देशक ये उनकी पहली फिल्म है। अक्षय 'देल्ही बेली' के स्क्रिप्ट राइटर रह चुके है। खबरों की मानें तो इस फिल्म की स्क्रिप्ट सैफ को ध्यान में रखकर ही लिखी गई थी।
'कालाकांडी' में दीपक डोबरियाल, विजय रज, कुणाल रॉय कपूर, सोबिता धुलिपला, अक्षय ओबरॉय, ईशा तलवार, शेनाज ट्रेजुरिवाला, शिवम पाटिल, अमायरा दस्तूर और नील भूपलम भी हैं।