बॉलीवुड फिल्मों में सैफ अली खान का करिअर लगभग खत्म हो चुका है और फिल्म शेफ के सुपर-डुपर फ्लॉप होने के बाद लगता नहीं था कि उनकी कोई और फिल्म आ पाएगी। परंतु उनके लिए राहत की बात है कि लंबे समय से पूरी होकर अटकी पड़ी फिल्म बाजार रिलीज को तैयार हो है। एक समय निर्माता इसे वेब चैनलों को बेचने का मन बना चुके थे पर अब मंगलवार को निर्देशक निखिल आडवाणी की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है।
ट्रेलर बॉम्बे एक्सचेंज में रिलीज होगा क्योंकि यह शेयर मार्केट और ट्रेडिंग से जुड़ी कहानी है। फिल्म में राधिका आप्टे और चित्रांगदा सिंह भी हैं। यह पहला मौका है जब किसी बॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में जारी होगा।