अमृता अरोड़ा-रणधीर कपूर
मलाइका की बहन और अभिनेत्री अमृता अरोड़ा भी दूसरे दिन करिश्मा के घर पहुंचीं और मुश्किल वक्त में परिवार के साथ दिखीं। इसके अलावा करिश्मा कपूर के माता-पिता रणधीर कपूर और बबीता भी अपनी बेटी के घर पहुंचे और दामाद का हाल चाल लिया। उन्हें बिल्डिंग परिसर के अंदर जाते समय उनके स्टाफ के सदस्यों द्वारा सहारा दिया गया।
सैफ अली खान की हेल्थ अपडेट
गुरुवार को सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद से इस पर लगातार कई अपडेट आ रहे हैं। मामले की जांच अभी भी जारी है, सैफ को होश आ गया है और कथित तौर पर डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें आईसीयू से स्पेशल रूम में रखा गया है।
यह भी पढ़ें:
Naga Chaitanya: नागा चैतन्य ने थंडेल के सेट पर बनाई फिश करी, चूल्हे पर बनाया खाना, मछुआरों से किया वादा निभाया