सैफ अली खान
- फोटो : ANI
पुलिस ने दी अस्पताल पहुंचने के समय की सटीक जानकारी
अपर आयुक्त ने हमले के समय की सटीक जानकारी दी, खासकर उस रिपोर्ट को लेकर जो कह रही थी कि सैफ अली खान को अस्पताल में 4:11 बजे लाया गया था। उन्होंने कहा, "लीलावती अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि सैफ अली खान को सुबह दो बजकर 47 मिनट पर अस्पताल लाया गया था।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस को इस हमले के बारे में पहले सैफ से नहीं, बल्कि अस्पताल से जानकारी मिली थी।