अभी कुछ दिनों पहले सैफ ने कहा था कि वह बेबो के साथ किसी फिल्म में काम नहीं करेंगे। लेकिन पत्नी करीना ने उनकी कथनी और करनी में फर्क करवा ही दिया। खबर है कि सैफ और करीना फिर से साथ साथ नजर आएंगे। वह भी करीना के कहने से।
सैफ अली खान अपने होम प्रॉडक्शन तले 'हैप्पी एंडिंग' नामक फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। जिसमें वह खुद हीरो हैं। बताया जा रहा है कि करीना इसमें लीड किरदार में नहीं बल्कि स्पेशल अपीयरेंस में नजर आयेंगी। खबर है कि बेबो ने खुद बोल कर इस फिल्म में अपना नाम शामिल किया है।
चूंकि वे इस फिल्म के सब्जेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। हालांकि सैफ चाहते नहीं थे कि यह खबर अभी ही मीडिया के पास चली जाये। इस फिल्म में करीना के लिए स्पेशल सीन लिखे गये हैं। और करीना इसके लिए विशेष तैयारी भी करने वाली है।
अब सैफ ने शादी की है तो निभानी ही पड़ेगी आखिर पत्नी की जिद् के आगे झुकना पति का फर्ज तो है ही। वैसे करीना की बात मानकर सैफ ने यह भी साबित कर दिया है कि वह एक सुलझे हुए पति हैं।