सैफ और करीना की 'ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री' जबरदस्त है और फैंस इन दोनों को साथ देखकर खुश होते हैं। सैफ और करीना को पर्दे पर आखिरी बार हमने फिल्म 'हैप्पी एंडिंग' में साल 2014 में देखा था। सैफ की इस फिल्म में करीना ने छोटा सा कैमियो किया था।
अब खबर है कि सैफ और बेबो फिर से एक साथ काम करेंगे लेकिन इस बार किसी फिल्म में नहीं बल्कि एक टीवी कमर्शियल में। दरअसल, दोनों को एक ब्रैंड ने अप्रोच किया है। दोनों ने हां भी कर दी है और जल्द ही इसके लिए शूटिंग भी करेंगे।
खबर तो ये भी है कि पहले इस ब्रैंड को एश्वर्या और अभिषेक एंडोर्स करते थे। लेकिन बेबो और सैफ दोनों से ज्यादा पॉपुलर कपल है इसलिए उनसे करार खत्म कर इन दोनों को साइन किया गया है।
फिलहाल, करीना अपनी फिटनेस के लिए जिम में खूब पसीना बहा रहीं हैं क्योंकि अगले महीने से वो 'वीरे दी वेडिंग' के लिए शूटिंग शुरु करेंगी।