सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को पूरा एक साल 16 अक्टूबर को हो जाएगा। मैरिज एनिवर्सिरी को लेकर ये कपल बहुत ही उत्साहित है।
बताया ये जा रहा है कि ये दोनों इस मौके को विदेश में सेलिब्रेट करना चाह रहे हैं। सूत्रों के अनुसार करीना कपूर तो एक हफ्ते की छुट्टी भी प्लान कर चुकी हैं।
करीना 'गोरी तेरे प्यार में' की शूटिंग भी पूरी कर चुकी हैं बस कुछ ब्रांड कमेटमेंट का काम उनको पूरा करना है। ऐसे में फिलहाल अन्य कोई फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है।
वहीं सैफ अली खान लंदन में है। सूत्रों के मुताबित यही दोनों का सेलिब्रेशन डेस्टीनेशन भी होगा। जैसे इन दोनों ने शादी बेहद सादे अंदाज में की थी वैसे ही मैरिज एनिवर्सिरी को भी सेलिब्रेट करेंगे।