फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दबंग 3’ की इस हीरोइन मासूमियत को साउथ का सलाम, अगले महीने शुरू होगी इस अहम फिल्म की शूटिंग

Thu, 24 Sep 2020 01:58 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
साई मांजरेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

26/11 हमले के नाम से मशहूर वर्ष 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले पर अब एक फिल्म तेलुगु में बनने जा रही है। इस फिल्म का नाम है 'मेजर' और इसमें सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ में नजर आईं अभिनेत्री साई मांजरेकर मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

विज्ञापन


साई बताती हैं कि जैसे ही उन्होंने इस फिल्म की पटकथा को सुना तो उन्होंने तुरंत हां कह दी। उनके लिए सबसे ज्यादा फिल्म की पटकथा ही मायने रखती है। अगर उन्हें कोई किरदार भावनाओं के गहरे सागर में ले जाता है और उनके अभिनेत्री बनने के कौशल में वृद्धि करता है तो वह किरदार उन्हें जरूर पसंद आता है। यही उन्होंने इस पटकथा में भी देखा। जैसे ही उन्हें यह फिल्म ऑफर हुई, वैसे ही तुरंत उन्होंने हां कह दी। फिल्म में साई का एक मुख्य किरदार रहेगा और वह अपनी शूटिंग हैदराबाद में अक्टूबर से शुरू करेंगी।

विज्ञापन

साई मांजरेकर - फोटो : instagram/saieemmanjrekar
फिल्म की लगभग आधे से ज्यादा शूटिंग लॉकडाउन से पहले ही पूरी हो गई है। निर्माता अब इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में फिर से शुरू करेंगे। यह फिल्म तेलुगु और हिंदी दो भाषाओं में रिलीज होगी। एनएसजी कमांडो संदीप उन्नीकृष्णन के किरदार के लिए फिल्म में आदीवी सेश को चुना रहे हैं और अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला की भी फिल्म में एक अहम भूमिका रहेगी। फिल्म के निर्देशक शशि किरण के मुताबिक फिल्म का शोध कार्य उन्होंने अखबारों और टीवी की खबरों के आधार पर ही किया है। 

गौरतलब है कि साई ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' से की है। फिल्म को तो समीक्षकों से वाहवाही नहीं मिली लेकिन साई ने अपने काम से दर्शकों का दिल जरूर जीता। अब उनका इस फिल्म से नाम जुड़ा है। फिल्म का निर्माण अभिनेता महेश बाबू अपनी प्रोडक्शन कंपनी जीएमबी एंटरटेनमेंट के बैनर तले कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल गर्मियों में रिलीज हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें