फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मराठी फिल्म अभिनेत्री सई ताम्हणकर को मिला प्रतिष्ठित सैवी पुरस्कार

Mon, 18 Jun 2018 11:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सैवी वुमन एम्पावरमेंट पुरस्कार उन प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक हैं जिसे हर भारतीय अदाकारा पाना चाहती हैं। रविवार को पुणे में हुए सैवी वुमन एम्पावरमेंट पुरस्कारों में एक्ट्रेस सई ताम्हणकर को ‘आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्युशन इन फिल्म्स’ पुरस्कार से नवाजा गया। गौरतलब है कि मराठी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक रहीं सई ताम्हणकर, पहली मराठी अभिनेत्री हैं, जिन्हें प्रतिष्ठित सैवी पुरस्कार मिला है। सई ताम्हणकर ने पिछले दस सालों के फिल्मी करियर में करीबन 50 फिल्में की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सई ताम्हणकर ने कहा- 'मैं काफी खुश हूं। मैं भाग्यशाली हूं कि मैं एक स्वतंत्र महिला हूं, जो अपना निर्णय खुद ले सकती है। सैवी द्वारा दिए गए इस पुरस्कार के लिए मैं, उनकी आभारी हूं। इस तरह के पुरस्कारों से आत्मविश्वास और अधिक बढ़ता है। इस तरह की प्रशंसा से आपको और काम करने की उर्जा मिलती है। यह पुरस्कार सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। मुझ पर विश्वास रखने के लिए धन्यवाद और मेरे ख्याल से यह तो सिर्फ शुरुआत है। मैं आगे भी ऐसा काम करती रहूंगी, जिससे मेरे परिवार और प्रशंसकों को मुझ पर अभिमान हो।' सई ताम्हणकर की इंडो-वेस्टर्न फिल्म 'लव सोनिया' लंदन में होने वाले इंडियन फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग फिल्म होगी। इसके लिए सई ताम्हणकर जल्द ही लंदन जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें