फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयललिता की बॉयोपिक में शशिकला का किरदार निभाएंगी ये अभिनेत्री

Thu, 27 Dec 2018 01:19 PM IST
Trainee Trainee मनोरंजन डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sai pallavi - फोटो : social media
विज्ञापन

साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बॉयोपिक काफी समय से चर्चा में है। एएल विजय द्वारा निर्देशित जयललिता की बायोपिक में उनका किरदार अभिनेत्री नित्या मेनन कर रही हैं। इस बीच अब जयललिता की बेहद खास रहीं शशिकला के किरदार का भी खुलासा हो गया है। 

विज्ञापन


खबरों की मानें तो अभिनेत्री साई पल्लवी शशिकला के किरदार में नजर आ सकती हैं। आपको बता दें जयललिता 2 साल पहले दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गई थीं। 24 फरवरी 1948 को कर्नाटक के ब्राह्मण परिवार में जन्मीं जयललिता ने तमिल फिल्मों के अलावा राजनीति के क्षेत्र में भी अपना लोहा मनवाया था। 

वे 24 जून 1991 से 12 मई 1996 तक राज्य की पहली निर्वाचित मुख्यमंत्री और राज्य की सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री रहीं। अप्रैल 2011 में जब 11 दलों के गठबंधन ने 14वीं राज्य विधानसभा में बहुमत हासिल किया तो वे तीसरी बार मुख्यमंत्री बनीं। उन्होंने 16 मई 2011 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लीं और तब से वे राज्य की मुख्यमंत्री पद पर रहीं। 5 दिसम्बर 2016 को रात 11:30 बजे (आईएसटी) इनका निधन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें