आज कल हर हीरो स्टंट्स खुद ही करना चाहते है पर विशेष सावधानी बरतते हुए भी कुछ ऐसे हादसे हो जाते है की इनसे उन्हें चोटिल होना पड़ता है।
ऐसा ही कुछ आर..राजकुमार के हीरो शाहिद कपूर के साथ भी हुआ। शाहिद अक्सर ही अपने एक्शन सीन खुद ही किया करते है, लेकिन आर…राजकुमार की शूट के वक्त बोतलें तोड़ने का सीन शूट करते समय शाहिद के हाथों में चोट लग गयी थी पर भी उन्होंने शूट जारी रखा।
आर…राजकुमार का ज्यादातर शूटिंग गुजरात के कच्छ में हुई है,अगर कच्छ की बात करे तो वह इतना बड़ा गांव नहीं है और वहां सडकों की हालत भी इतनी कुछ खास नहीं है पर इन कच्ची सडकों पर भी शाहिद ने बहुत से कठिन स्टंट्स बाइक पर किये हैं।
वैसे शूटिंग के दौरान हाल ही में मल्लिका शेरावत, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा भी चोटिल हो चुके हैं। अब इसमें शाहिद का नाम भी जुड़ गया है।