फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा प्रेमिका के करीब आए शाहिद कपूर

Thu, 08 May 2014 08:26 AM IST
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहिद कपूर अपनी एक शादीशुदा प्रेमिका के करीब आए हैं। इन दिनों उस लड़की का व्यक्तिगत जीवन भी विवादों में है।
विज्ञापन


एक वक्त था जब शाहिद कपूर और विद्या बादल के प्रेम को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में चर्चाएं थीं। उन दिनों दोनों फिल्म ‘किस्मत कनेक्शन’ में काम कर रहे थे।

लेकिन अब ऐसा लगता है कि किस्मत ने सचमुच उन्हें एक मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। खबर है कि शाहिद ने मुंबई की जुहू स्थित उसी बिल्डिंग में फ्लैट खरीदा है जहां पर विद्या बालन अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ रहती हैं।

यूं तो पिछले कुछ समय से इंडस्ट्री के कई दिग्गजों की इस फ्लैट पर नजर थी क्योंकि न केवल यह बड़ा है, बल्कि इसकी खिड़कियां समुद्र की तरफ खुलती हैं। सूत्रों की मानें तो शाहिद ने 32 करोड़ की मोटी रकम चुका कर यह फ्लैट पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहिद इस समय जिस इमारत में रहते हैं, वहां ऊपर उनका और नीचे उनके माता-पिता का फ्लैट है। शाहिद हालांकि अकेले रहना पसंद करते हैं। अब देखना यह है कि क्या शाहिद ने नया फ्लैट केवल निवेश के इरादे से खरीदा है या फिर वह इस इमारत में रहने आएंगे।

अगर वे यहां आते हैं तो सचमुच हर किसी की नजरें दोनों सितारों के की आमने-सामने पड़ जाने पर रहेगी। क्या किस्मत यहां भी अपना कोई खेल दिखाएगी?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें