फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुब्रत रॉय का बॉलीवुड से भी वास्ता तो जानिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मीडिया में हाथ आजमाने के बाद सहाराश्री ने एक इंटरटेनमेंट कंपनी शुरू की। यह कंपनी फिल्मों को प्रोड्यूस करती रही है। कई बड़ी और कुछ फ्लॉप फिल्में इस ग्रुप से बनकर निकली हैं।
विज्ञापन


2004 में रिलीज हुई रन इस कंपनी की पहली आधिकारिक प्रोड्यूस की हुई फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म के बाद सहारा वन इंटरटेनमेंट ने अब तक लगभग 30 फिल्मों निर्मित की हैं।

कुछ फिल्मों के बारे में जानिए

सहारा वन इंटरटेनमेंट ने डी, नो एंट्री, मालामाल वीकली कॉपोरेट, वांटेड, मुंबई कटिंग, सरकार और सरकार राज जैसी चर्चित और सफल फिल्‍में ‌निर्मित की हैं।

इस कंपनी के खाते में कंचा लिंबू, दे ताली, डोर, द ट्रक ऑफ ड्रीम्स, होम डिलेवरी, जेम्स, प्यार में ट्वीस्ट, पहचान, इंतकाम जैसी कमचर्चित और असफल फिल्में शामिल रहीं हैँ।

‌डिस्ट्रीब्यूशन में आजमाए हाथ

फिल्म का निर्माण करने के साथ सहारा वन इंटरटेनमेंट ने लव ब्रेकअप जिंदगी, मुंबई कटिंग, कच्चा लिंबू, लेडीज ट्रेलर, रन दांव पेच, जुर्रत जैसी फिल्मों को डिस्ट्रीब्यूट भी किया है।

चैनलों की दुनिया में भी दखल

सहारा की दखल चैनलों की दुनिया में भी रही है। सहारा का सबसे हिट चैनल फिल्मी माना जाता रहा है। जब इस चैनल की शुरुआत हुई तो इसके जबर्दस्त लोकप्रियता बटोरी।

बाद में वही सहारा वन के बैनर तले बनीं फिल्में ही बार-बार रिपीट करने की वजह से इस चैनल की टीआरपी गिरी। इसके अलावा सहारा वन चैनल भी धारावाहिक और फिल्मों का लोकप्रिय चैनल रहा है।

विज्ञापन

फिल्मी दुनिया से रिश्ते

सहारा श्री सुब्रत रॉय के रिश्ते फिल्‍मी दुनिया से भी रहे हैं। सहाराश्री बच्चन परिवार के करीबी भी माने जाते रहे हैं। सहारा के कई कार्यक्रमों में अमिताभ बच्चन के अलावा उनकी बहू ऐश्‍वर्य रॉय बच्चन ने भी शिरकत की है।

बच्चन परिवार के अलावा फिल्‍म के बाकी बड़े घरानों से भी सहारा का रिश्ता रहा है। जब सहाराश्री की गिरफ्तारी की बात आई तो कई कलाकारों ने आगे बढ़कर उन्हें ईमानदार और बेकसूर ठहराने का प्रयास‌ किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें