फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जब हैरी मेट सेजल' का तीसरा गाना 'सफर' हुआ रिलीज

Mon, 10 Jul 2017 06:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
शाहरुख खान
विज्ञापन
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इसके दो गाने 'राधा' और 'बीच बीच में' पहले ही हिट हो चुके हैं और मेकर्स ने फिल्म का अगला गाना 'सफर' रिलीज कर दिया है।
विज्ञापन


इस गाने में अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। इम्तियाज अली, इरशाद कामिल और अरिजीत इससे पहले फिल्म 'तमाशा' में 'अगर तुम साथ हो' का जादू बिखेर चुके हैं। अब शाहरुख के साथ मिलकर इस जोड़ी ने फिर वही कमाल दोहराया है।



फिल्म के पहले दो गाने बड़े ही अलग अंदाज में रिलीज किए गए थे। 'राधा' उस शहर में रिलीज हुआ था जहां सबसे ज्यादा 'सेजल' नाम की लड़कियां रहती थीं वहीं 'बीच बीच में' एक पब में रिलीज किया गया था लेकिन इस गाने को शाहरुख ने सीधा ट्विटर पर रिलीज किया।
विज्ञापन


.@ipritamofficial @irshad_kamil Imtiaz wouldn't let me sing our fav song #Safar. @raiisonai did & yeah it's better.https://t.co/18i6p5cvW7— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 10, 2017


शाहरुख और अनुष्का की साथ में ये तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'जब तक है जान' में साथ दिख चुके हैं। वैसे दोनों जल्द ही आनंद एल राय की फिल्म में भी साथ दिखेंगे। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी 'जब हैरी मेट सेजल' पहले 11 अगस्त को अक्षय कुमार की 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के साथ टक्कर लेने वाली थी लेकिन अब मेकर्स ने सूझबूझ दिखाते हुए रिलीज डेट एक हफ्ते पहले खिसका ली है। फिल्म अब 4 अगस्त को रिलीज होगी और इसे कमाई के लिए रक्षा-बंधन के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस का भी वीकेंड मिलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें