फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#metoo के ठंडा पड़ते ही वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के सीजन टू की शूटिंग तेज

Tue, 20 Nov 2018 04:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Sacred Games
विज्ञापन
#metoo के ठंडा पड़ने के बाद वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के सीजन टू का काम तेजी से चल पड़ा है। तय हो गया है कि दूसरा सीजन 2019 में हर हाल में रिलीज होगा। सूत्रों के अनुसार नेटफ्लिक्स की इस सीरीज की शूटिंग पूना में हो रही है और पहला शेड्यूल हाल में पूरा किया गया।
विज्ञापन


वेब सीरीज के प्रशंसक चिंता में थे कि निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी और लेखक नीरज ग्रोवर का नाम मीटू में उलझने के बाद क्या दूसरा पार्ट आएगा या नहीं।  परंतु नेटफ्लिक्स ने आंतरिक कमेटी की जांच में इन्हें हरी झंडी दी और इनके साथ काम करना मंजूर किया।

नेटफ्लिक्स अब इसे फटाफट पूरा करना चाहता है। इसलिए निर्देशकों से जल्दी-जल्दी शूटिंग करने को कहा है। पार्ट-2 में नवाजुद्दीन सिद्दकी के अतीत की कहानियों को शूट किया जा रहा है। नवाज और सैफ अली खान दूसरे सीजन में भी लीड रोल में होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें