फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोन के साथ फिल्म करना चाहते हैं सचिन

Wed, 17 Apr 2013 11:58 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सनी लियोन की बढ़ती लोकप्रियता का लाभ हर कोई उठाना चाहता है। ऐसे में भला सचिन ही कहां पीछे रहेंगे। अब वह भी सनी लियोन के साथ एक फिल्म करना चाहते हैं।
विज्ञापन


बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता सचिन जोशी कहते हैं कि वह भारतीय मूल की कनाडाई अभिनेत्री सनी लियोन के साथ फिल्म करना चाहते हैं।

फिल्म 'जिस्म 2' में काम करने के बाद से सनी बॉलीवुड में काफी लोकप्रिय हो चुकीं हैं। सचिन ने अपनी कम्पनी के पेय पदार्थ 'एक्सएक्सएक्स' की ब्रांड एम्बेस्डर के रूप में सनी के साथ अनुबंध किया है।

उन्होंने कहा कि यदि सनी के पास वक्त हो तो वह उनके साथ फिल्म भी करना चाहते हैं।

सचिन ने 2011 में फिल्म 'अजान' के साथ बॉलीवुड में शुरुआत की थी। सचिन जल्द ही सनी को उनके साथ काम करने का ऑफर दे सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें